कल तक रिजल्ट में व्यस्त थे, अब आगे…’, बिहार में नई सरकार के गठन पर बोले JDU नेता संजय – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

कल तक रिजल्ट में व्यस्त थे, अब आगे…’, बिहार में नई सरकार के गठन पर बोले JDU नेता संजय

Byjan_jantak

Nov 15, 2025

Bihar Election Results 2025 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए एक ऐतिहासिक जनादेश दर्ज किया है. NDA ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 200 के आंकड़े को पार करते हुए विपक्ष के महागठबंधन को बुरी तरह परास्त कर दिया है. शुक्रवार को घोषित हुए अंतिम परिणामों के अनुसार, NDA ने दो-तिहाई बहुमत से अधिक सीटें हासिल की हैं, जबकि विपक्ष पूरी तरह बिखर गया.

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है और तस्वीर साफ़ है कि बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत नहीं, बल्कि प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट आया है. 243 में से 202 सीटें जीतकर गठबंधन ने विपक्ष को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं. इस चुनाव में विपक्ष महागठबंधन अपने मजबूत गढ़ों में भी हार गया, यहां तक कि RJD का पारंपरिक सीटों पर भी प्रभाव फीका पड़ गया. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

नीतीश कुमार की जेडीयू ने 85 सीटें, चिराग पासवान की LJP (RV) ने 19, HAM(S) ने 5 और RLM ने 4 सीटें जीतीं. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के खाते में सिर्फ 34 सीटें आई, जिसमें RJD को 25, कांग्रेस 6, CPI(ML) 2 और CPI(M) को सिर्फ 1 सीट मिली. AIMIM ने सीमांचल में फिर असर दिखाते हुए 5 सीटें जीतीं, जबकि BSP और IIP को एक-एक सीट मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *