भगवान राम और हनुमान का जिक्र, अमनजोत का जगलिंग कैच… PM मोदी ने हरमन ब्रिगेड से क्या-क्या बातें कीं, – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

भगवान राम और हनुमान का जिक्र, अमनजोत का जगलिंग कैच… PM मोदी ने हरमन ब्रिगेड से क्या-क्या बातें कीं,

Byjan_jantak

Nov 6, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली देश की चैम्पियन बेटियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने इन चैम्पियन बेटियों को उनके ही कई किस्से सुनाए, आज (6 नवंबर) भारतीय की चैम्पियन टीम की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात होनी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान PM मोदी ने खिलाड़ियों की “शानदार जुझारूपन और वापसी” की सराहना की.

उन्होंने कहा कि टीम ने तीन लगातार हारों के कठिन दौर से उबरकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है; खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने इस दौरान खिलाड़ियों संग उनसे उनके ही जुड़े किस्सों को याद किया. वहीं कुछ खिलाड़ियों के बारे में बात की. गुरुवार (6 नवंबर) को भारतीय की चैम्पियन टीम की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात होनी है.

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात यह भी उल्लेख किया कि शुरुआती झटकों के बाद खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अद्भुत मानसिक मजबूती दिखाते हुए शानदार वापसी की और इतिहास रचा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *