अनमोल बिश्नोई पर बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर पर गोलीबारी की साजिश का आरोप है. वह काफी समय से फरार चल रहा था और भारत से फर्जी दस्तावेजों

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई कई गंभीर अपराधों में आरोपी है. उसपर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश रचने का भी आरोप अनमोल बिश्नोई पर लगा है. अनमोल बिश्नोई को भारत लाना जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है. उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. इस गिरफ्तारी से देश में हुए कई हाई प्रोफाइल अपराधों की जांच को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
अनमोल बिश्नोई पर मुंबई के जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी आरोप लगा है. सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाकर इस मामले में और अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगी.
बड़ी कामयाबी ये है कि उसको भारत लाया जा रहा है. एक से दो दिन के अंदर अनमोल भारत की धरती पर होगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद वह फरार हो गया था. उसके बाद उसकी लोकेशन अमेरिका में मिली थी. वहां पर बैठकर ये भारत में एक्सटोर्शन सहित कई रैकेट चला रहा था. भारत के अंदर कई राज्यों में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ केस चल रहा है.
