Women’s WC: वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम पर धनवर्षा, BCCI ने किया ₹51 करोड़ देने का ऐलान – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

Women’s WC: वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम पर धनवर्षा, BCCI ने किया ₹51 करोड़ देने का ऐलान

Byjan_jantak

Nov 3, 2025

भारतीय महिला टीम को विश्व कप खिताब जीतने पर आईसीसी की ओर से लगभग 40 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिली है. अब बीसीसीआई ने भी भारतीय महिला टीम के लिए खजाना खोल दिया है.

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया, 2 नवंबर (रविवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्टस एकेडमी में हुए खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से परास्त किया. भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप खिताबी जीता है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया.

भारतीय टीम की जीत के बाद इनामों की बारिश हो रही है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर 51 करोड़ रुपये देगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात को कन्फर्म किया है. भारतीय महिला टीम को पहली बार इतनी इनामी राशि मिलने जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *