RSS पर फिर बैन… मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संघ ने दे दिया दो टूक जवाब, जानें क्या कहा – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

RSS पर फिर बैन… मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संघ ने दे दिया दो टूक जवाब, जानें क्या कहा

Byjan_jantak

Nov 1, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संघ पर प्रतिबंध की मांग पर प्रतिक्रिया आई है। संघ के मौजूदा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि लोग संघ को स्वीकार कर चुके हैं।

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगाने की मांग को लेकर राजनीति तेज हो गई है। खरगे के बयान को लेकर बीजेपी की तरफ से शनिवार को ही जवाब आ गया था। ऐसे में सबकी निगाहें संघ की तरफ लगी हुई थीं। दरअसल, खरगे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि देश में कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए यही संगठन जिम्मेदार है। अब संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने खरगे के बयान पर जवाब दिया है।

संघ ने खरगे की मांग पर क्या कहा?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबले ने खरेंगे की तरफ से के संगठन पर बैन लगाने की मांग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संघ ‘राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है” और “उसे जनता का समर्थन हासिल है।” होसबले ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के दूसरे दिन कहा kf किसी भी बैन के पीछे कोई वजह होनी चाहिए। राष्ट्र निर्माण में लगे RSS को निशाना बनाने से क्या हासिल होगा? जनता ने हमें पहले ही स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *