भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा एक बार फिर सफदरजंग एंक्लेव नई दिल्ली में 700 लाभार्थियों को भेंट की आवश्यकता का सामान एवं पुरुस्कार सैकड़ो विकलांगों को भेंट की गई ट्राई साइकिल व्हील चेयर सैकड़ो महिलाओं को मिली सिलाई मशीन पानी के फिल्टर 50 बालिकाओं को दिए गए टैबलेट – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा एक बार फिर सफदरजंग एंक्लेव नई दिल्ली में 700 लाभार्थियों को भेंट की आवश्यकता का सामान एवं पुरुस्कार सैकड़ो विकलांगों को भेंट की गई ट्राई साइकिल व्हील चेयर सैकड़ो महिलाओं को मिली सिलाई मशीन पानी के फिल्टर 50 बालिकाओं को दिए गए टैबलेट

Byjan_jantak

Jan 1, 2025

भारत की सुविख्यात मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तरीय महासंस्था एवं ngo भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा एक बार फिर सफदरजंग एनक्लेव मालवीय नगर विधानसभा नई दिल्ली में सैकड़ों लोगों को आवश्यकता के सामान वितरित किए इसी कड़ी में 50 अति विकलांगों को ट्राई साइकिल 100 विकलांगों को व्हील चेयर 100 लोगों को पानी के फिल्टर 100 से भी अधिक लोगों को वाकर 100 महिलाओं को सिलाई मशीन 50 निर्धन बालिकाओं को टेबलेट सहित अन्य सामाजिक लोगों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार भेंट किया इस बार संस्था द्वारा केवल जरुरत मंद लोगों तथा संस्था से जुड़े पदाधिकारियों एवं सामाजिक लोगों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया तथा संस्था के कई पदाधिकारियों को सराहनीय कार्य करने पर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया सभा को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री रामकुमार वालिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यस्त करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में बड़े नेताओं एवं मंत्री गणों को नहीं बुलाया गया है केवल जरुरत मंद लोगों को तथा संस्था से जुड़े कुछ सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को ही बुलाया गया है साथ ही एक साथ भीड़ इकठ्ठा ना कर लाभार्थी जैसे जैसे कार्यक्रम में आ रहे हैं उन्हें आवश्यक सामान भेंट कर भेजा जा रहा है क्योंकि बरसात का समय है ऐसे में लोगों को अधिक समय नहीं रोका जा सकता है उन्होंने कहा है आज उनकी संस्था भारतीय सर्व समाज महासंघ भारत का लोगों की मदद करने वाला सबसे बड़ा सामाजिक महा संगठन बन चुका है हम निरंतर बिना किसी भेद भाव के वास्तविक जरूरत मंद लोगों की मदद कर रहे हैं तथा भगवान हमें शक्ति दे हम आगे भी इसी प्रकार लोगों की मदद तथा सहयोग करते रहेंगे सभा को श्री वालिया के अलावा संस्था के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर श्री दया राम राय ,जितेंद्र गौड़ रिचा परासर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार रावल IKU के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री जगदीप सहरावत आदि ने अपने विचार रक्खे कार्यक्रम का संचालन संस्था के पदाधिकारी आशीष कुमार तथा सोनिया गोयल ने किया जब की कार्यक्रम की व्यवस्था का कार्य मुख्य रूप से श्री दुर्गा प्रसाद ,सरदार सुखदेव सिंह ,श्री सुखपाल अंकित कुमार ,बाराती लाल ,सुदामा प्रसाद राजकुमार सलमान अली आदि ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *