भारत के सर्व समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है भारतीय सर्व समाज महासंघ …नरेश बंसल। भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनने पर भारतीय सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी ने किया सांसद श्री नरेश बंसल का भव्य स्वागत – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

भारत के सर्व समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है भारतीय सर्व समाज महासंघ …नरेश बंसल। भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनने पर भारतीय सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी ने किया सांसद श्री नरेश बंसल का भव्य स्वागत

Byjan_jantak

Aug 19, 2023
भारत के सर्व समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है भारतीय सर्व समाज महासंघ  …नरेश बंसल।  भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनने पर भारतीय सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी ने किया सांसद श्री नरेश बंसल का भव्य स्वागत

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा आज यहां सफदरजंग क्लब सफदरजंग एनक्लेव नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद श्री नरेश बंसल का भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नई दिल्ली जनपद के अध्यक्ष श्री राजीव राणा ने की तथा संचालन एवं आयोजन भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री राम कुमार वालिया ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नरेश बंसल ने कहा कि आज मुझे भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय सर्व समाज महासंघ के लोगों ने जो भव्य स्वागत करने का कार्य किया है मैं इसके लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया जी एवं सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं यह केवल मेरा सम्मान नहीं है बल्कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित पूरी भाजपा शीर्ष नेतृत्व का सम्मान है मैं इसके लिए धन्यवाद करता हूं तथा विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा नेतृत्व द्वारा मुझ जैसे साधारण कार्य कर्ताओं को जो यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है मैं इस कसौटी पर खरा उतरने का कार्य करूंगा तथा भाजपा पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ भारत के सर्व समाज को भी एकजुट करने का कार्य करूंगा सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया ने कहा कि आज भारतीय सर्व समाज महासंघ भारत की सबसे बड़ी सामाजिक महासंस्था बन चुकी है जिसके आज 3 लाख से भी ज्यादा सदस्य हैं अभी कुछ समय पूर्व ही संस्था द्वारा बड़ी संख्या में गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने का कार्य किया गया था पुनः शीघ्र ही एक बार फिर दीपावली से पूर्व ही संस्था द्वारा अलग-अलग कार्य को किए जाने हेतु जैसे सिलाई मशीन चलाना, उत्तम खाना बनाना, कंप्यूटर चलाना आदि की ट्रेनिंग करने का कार्य बड़ी संख्या में संस्था द्वारा किया जाएगा जिससे निर्धन महिला एवं पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। सभा को इनके अलावा पूर्व विधायक श्री देशराज करणवाल ,भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राजीव राणा ,भाजपा के निगम पार्षद प्रत्याशी श्री मनोज गर्ग, भाजपा नेता रमन शर्मा, वालिया समाज के अध्यक्ष श्री सुखचैन वालिया, भारतीय नामोसंघ के अध्यक्ष श्री मनोज तोमर, एनजीओ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मंत्री श्री संदीप कुडियाल, भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री श्रीमती भारती बंसल, राजस्थान से पधारे श्री नेमसिंह फौजदार, उत्तर प्रदेश से आई श्रीमती निर्जा तिवारी, नीरज गौतम, माया बिष्ट, राजकुमार रावल, जितेंद्र गौड़ ,हरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संबोधित किया सभा में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

भारतीय सर्व समाज महासंघ नई दिल्ली-110029

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02VQ6LCAmwjzskPshNgGtoEAQhsGQBHG4JUQJ3Yn7BdoTeJa4dBGrD4B65djTirV3wl&id=100050478909708&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f

https://youtube.com/watch?v=zMsA6P6btfk&feature=share7

https://janambhumitoday.com/bhartiya-sarv-samaj-mahasangh-welcomed-rajya-sabha-mp-naresh-bansal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *