0
383

नये कृषि कांनूनों को लेकर आंदोलन कर किसानों के मुद्दे पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के अवसर पर एक स्कूल खोड़ा गाजियाबाद में  इंडियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवँ पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया के नेतृत्व में भारत के लगभग 12 किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों एवँ अन्य प्रमुख नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से प्रताव पारित कर भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मांग है कि अब आप ही इस मुद्दे पर बड़ा दिल दिखाते हुए अपने आवास पर प्रमुख किसान नेताओं की एक बैठक बुलाये तथा खुले दिल से इस बड़े मुद्दे के निदान हेतु कदम उठाए सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकुमार वालिया ने कहा कि

भारत के महान प्रधान मंत्री जी जो अब विश्व व्यापी नेता बन चुके है वो सभी से मिलते है किसानों से भी मिलना चाहिये तथा हमें पूर्ण आशा है कि प्रधान मंत्री जी हमारे आग्रह को मानते हुये जरूर मिलेंगे उन्होंने कहा कि
में एक किसान नेता हूँ तथा भाजपा का सदस्य भी  हूँ तथा भारत सरकार का प्रतिनिधि भी हूँ इसीलिए तिहरी जिम्मेदारी में हूं इसलिये अपने दायरे में रहकर अपनी कोम किसानों का कार्य करना है ,यह बात भी सही है कि अब यह किसान आंदोलन बड़ा जन आंदोलन बन चुका है ,तथा किसान नेता कभी रेल रोकने का कार्य कर रहे है ,कभी बाजार बंद करा रहे है कभी रास्ते जाम कर रहे है इस सबसे भी देश तथा जनता की ही हानि हो रही है ,ऐसा लग रहा कि कभी भी टकराव की स्तिथि बन सकती है ऐसे में अब किसी भी तरह यह आंदोलन समाप्त होना ही चाहिए अब यह आंदोलन किसी मंत्री आदि में भी स्तर से बाहर हो चुका है इसीलिए भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री तथा विश्व के सबसे बड़े जनाधार नेता श्री मान नरेंद्र मोदीं जी को अब स्वम ही आगे आकर बड़ा दिल दिखा कर सभी किसान नेताओं को अपने आवास पर बुला कर जिस प्रकार कोई बड़ा विवाद होने पर घर का बड़ा सभी पक्षों को बुला कर विवाद को समाप्त कराता है उसी प्रकार एस बड़े विवाद को भी समाप्त कराना चाहिए यह मेरी भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी से निवेदन है  कि में रोज आधा घंटा सुबह अपने आराधीयगुरु एवम जगत माता श्री निर्मला माता जी  एवँ भगवान की पूजा धरती पर बैठकर  करता हूँ अब भगवान के साथ साथ आधा घण्टे रोज माननीय मोदी जी से प्रार्थना क्ररूँगा की किसानों की एक शिघ्र अति शिघ्र मीटिंग बुलाये उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री जी आप हम सबके आग्रह पर केवल एक बार किसानों को अपने घर बुलाकर उन्हें सम्मान देकर तो देखिए में विश्वास दिलाता हूँ कि आप हमारे देश के मुखिया है हम आपका पूरा सम्मान राख्खेगे
तथा ऐसा सर्व माननीय रास्ता निकालेंगे की किसान का भी सम्मान बना रहे तथा समस्या का समाधान भी हो जाये श्री वालिया ने यह भी कहा कि में पुरे एक माह इस प्रकार की प्रार्थना माननीय प्रधान मंत्री जी से रोज करूंगा यदि फिर भी मेरी प्राथना ना सुनी गई तो फिर अपने सभी साथियों से विचार कर हम कोई निर्णय लेंगे
सभा को इनके अलावा लोगो ने संबोधित किया
1 चौधरी राम कुमार वालिया रष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन
2 चौधरी राजेंद्र सिंह राष्ट्रिय अध्यक्ष आजाद किसान यूनियन
3 सरदार गुरमुक सिंह राष्ट्रिय अध्यक्ष अन्नदाता किसान यूनियन
4 ऋषि पाल मलिक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन
5 भगत सिंह वर्मा राष्ट्रिय अध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा
6 चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट राष्ट्रिय अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन
7 कुलवंत सिंह नरवाल अध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन हरियाणा प्रदेश
8 अनुज चौधरी जिला अध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन गाजियाबाद
9 हरेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संघर्ष समिति राष्ट्रिय  गाजियाबाद
10 श्री बबलू रावल राष्ट्रीय अध्यक्ष
11चौधरी एस0के0 मालिक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किसान एसोशिएशन
12श्रीमती के0एस0 कलशी राष्ट्रीय अध्यक्षा अखिल भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश सतना
13 हाजी मुहोमद शकील अध्यक्ष आजाद किसान यूनियन उत्तर प्रदेश
14 प्रदीप कुमार आर्य जिला उपाध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन  जिला गाजियाबाद
15 पुनीत ठाकुर जिला मंत्री इंडियन किसान यूनियन गाजियाबाद
16 योगेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन अलीगढ़
17 घनश्याम वालियान जिला उपाध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन अलीगढ़
18 सचिन वालियान जिला मंत्री इंडियन किसान यूनियन अलीगढ़
19 गौरव जैन जिला मंत्री इंडियन किसान यूनियन गाजियाबाद
20 चौधरी जगपाल सिंह विधान सभा प्रभारी इंडियन किसान यूनियन साहिबाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here