44 छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ, अमरीश व सोनम बने स्कूल कप्तान – Jan Jan Tak
  • Wed. May 6th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

44 छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ, अमरीश व सोनम बने स्कूल कप्तान

ByJan Jan Tak

May 5, 2026
44 छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ, अमरीश व सोनम बने स्कूल कप्तान

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी (एन.जी.ए), खैरी कलाँ, ऋषिकेश में बुधवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के उपलक्ष्य में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मल आश्रम के पूज्य संत बाबा जोध सिंह जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्वनी (कमांडिंग ऑफिसर, 341 फील्ड रेजिमेंट, रायवाला कैंट) एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. तनिशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने मूल मंत्र, गायत्री मंत्र एवं गुरबाणी शबद प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। कोयर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत “अब जीत नहीं है दूर” ने सभी में उत्साह का संचार किया।

कक्षा 12 की छात्रा तन्वी पोखरियाल ने नेतृत्व क्षमता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्री दिनेश पैन्यूली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रही।

इस दौरान प्रहलाद, श्रवण, लव और कुश सदन से कुल 44 छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण कि। विद्यालय के स्कूल कप्तान के रूप में अमरीश शुक्ला (बालक वर्ग) एवं सोनम डोभाल को चयनित किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी ने सभी नव-निर्वाचित कप्तानों एवं सदस्यों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्वनी ने विद्यार्थियों को एक आदर्श नेता के गुणों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय की अनुशासनात्मक व्यवस्था की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर संत श्री जोध सिंह महाराज जी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, शिरोपा एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही एनजीए एजुकेशन काउंसलर डॉक्टर रेनू सूरी ने डॉ. तनिशा शर्मा को शॉल और पुरस्कार भेंट किया।

अंत में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृतपाल डंग ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में पुर्व ग्राम प्रधान खैरीकलां चंद्रमोहन पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  संजीव चौहान, विद्यालय चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, सरदार मंजीत सिंह (भूतपूर्व मैनेजर, पीएसबी), डॉ. अवतार सिंह शास्त्री, डॉ. अजय शर्मा (जी.एम., एन.ई.आई.), बाबू आत्मप्रकाश, सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी डी.पी. रतूड़ी, एन.डी.एस. प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी, एनडीएस हेडमिस्ट्रेस नीरू अरोड़ा, सरदार हरमन सिंह, उपासना गुलाटी, डॉक्टर अवतार कौर सिद्धू, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एनजीए विद्यालय से समन्वयक सोहन सिंह कैंतुरा, परीक्षा प्रमुख सुश्री सरवजीत कौर, प्रशासनिक अधिकारी श्री विनोद बिजलवाण, संगीत शिक्षक सरदार गुरजिंदर सिंह, श्रीमती दीपमाला कोठियाल, प्रदीप कुमार, कला अध्यापिका श्रीमती पूजा भारती, रजनी श्रीकोटी, सुनील दत्त पांडे तथा समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ममता पंवार के निर्देशन में माही शर्मा एवं आकृति सजवाण द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *