पुंछ में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर दीपक सिंह शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख – Jan Jan Tak
  • Mon. May 4th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

पुंछ में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर दीपक सिंह शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

ByJan Jan Tak

Nov 24, 2025
पुंछ में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर दीपक सिंह शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री धामी बोले—”उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा”

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के जवान अग्निवीर दीपक सिंह शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के इस वीर सपूत का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *