पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई, 06 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई – Jan Jan Tak
  • Thu. Nov 26th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई, 06 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई

ByJan Jan Tak

Nov 26, 2026
पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई, 06 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई

एक दिन पहले विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद आज प्रतिष्ठानों को किया गया सील

देहरादून-  शासन एवं जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के तहत राजपुर रोड क्षेत्र में स्थित बार, रेस्टो बार, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों सहित कुल 06 प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को पर्यावरणीय मानकों एवं निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। उल्लंघन पाए जाने पर पूर्व में संबंधित प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन काटे गए थे। उक्त कार्रवाई के क्रम में आज संबंधित प्रतिष्ठानों को सील किया गया।

सील किए गए प्रतिष्ठानों में मै0 मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउन्स, राजपुर रोड, मै0 लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), राजपुर रोड, मै0 लेवल वन रेस्टो, राजपुर रोड, मै0 केएफसी, सेफ्योर फूड इंडिया, यूनिट-4, अपर ग्राउंड फ्लोर, वर्ल्ड ट्रेड टावर, राजपुर रोड, मै0 एएस-4, इंट्रीमेंटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा0 लि0, राजपुर रोड, देहरादून शामिल हैं।

जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरणीय नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा जनहित और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *