बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण – Jan Jan Tak
  • Sat. Nov 21st, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण

ByJan Jan Tak

Nov 21, 2026
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण


Ad 7

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने आयोजित किया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, खाद्य सुरक्षा और रसोई की स्वच्छता पर दिया जोर

देहरादून। स्कूली बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अक्षय पात्र फाउंडेशन, देहरादून की ओर से भोजन माताओं के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से भोजन माताओं को भोजन तैयार करने से लेकर उसके सुरक्षित भंडारण एवं बच्चों को परोसने तक की आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन माताओं को रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, भोजन पकाने के दौरान स्वच्छता के मानकों तथा बच्चों को स्वच्छ वातावरण में भोजन परोसने के तरीकों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि भोजन तैयार करते समय स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

कार्यक्रम में सैद्धांतिक जानकारी के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। भोजन माताओं को विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कराते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन तैयार करने के तौर-तरीके समझाए गए। प्रशिक्षण में भोजन माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा स्कूल स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्लस्टर हेड वेनतया दास के निर्देशन में संचालित इस प्रशिक्षण अभियान के तहत डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे एवं प्रीति राणा ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर भोजन माताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।

फाउंडेशन का उद्देश्य मध्याह्न भोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना तथा विद्यालय स्तर पर खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम की भोजन माताओं एवं विद्यालय स्टाफ ने सराहना करते हुए इसे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *