उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री – Jan Jan Tak
  • Tue. Nov 17th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री

ByJan Jan Tak

Nov 17, 2026
उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री


Ad 7

उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री

निर्यात का आंकड़ा 10 हजार करोड़ से बढ़कर 13 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचा, EEPC India के 56वें निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में बोले सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होटल ताज मसूरी में EEPC India द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों एवं निर्यातकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे 1.27 लाख से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड का निर्यात वर्ष 2017-18 में 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 13 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स-2024 में हिमालयी एवं पर्वतीय राज्यों की श्रेणी में उत्तराखण्ड ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में करीब 1,100 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिससे लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से वर्ष 2030 तक 5 लाख ग्रामीण परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह ब्रांड अब तक 6 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुका है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए बाधा नहीं, बल्कि सहयोगी और सारथी बनकर काम कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से उत्तराखण्ड में निवेश और नए उद्योग स्थापित करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *