बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित – Jan Jan Tak
  • Sun. Nov 15th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित

ByJan Jan Tak

Nov 15, 2026
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित


Ad 7

हरिद्वार-  आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार के माध्यम से SDRF पोस्ट बहादराबाद को सूचना प्राप्त हुई कि बिशनपुर कुंडी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ व्यक्ति नदी के दूसरी ओर स्थित टापू पर फंस गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट बहादराबाद से अपर उप निरीक्षक प्रविंद्र धस्माना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने बिशनपुर कुंडी घाट के समीप गंगा नदी के दूसरी ओर टापू पर फंसे सभी 07 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे पहुंचाया।

SDRF जवानों की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू कार्यवाही के चलते सभी सातों व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *