निर्मल आश्रम, ऋषिकेश परिसर में 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। – Jan Jan Tak
  • Sun. Oct 18th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

निर्मल आश्रम, ऋषिकेश परिसर में 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ByJan Jan Tak

Oct 18, 2026
निर्मल आश्रम, ऋषिकेश परिसर में 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Rishikesh: निर्मल आश्रम अस्पताल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन निर्मल आश्रम की एक इकाई एवं चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल ऋषिकेश द्वारा आज दिनांक 18 अक्तूबर 2026 को निर्मल आश्रम, ऋषिकेश परिसर में 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निर्मल आश्रम में तीन दिन तक चलने वाले बरसी समागम के दूसरे दिन यानि कि आज परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड सैंटर, ऋषिकेश के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह जी महाराज ने स्वयं अपने करकमलों द्वारा किया एव कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीते जीते रक्तदान एवं मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहियें तथा मानव सेवा से इंसान को अत्मिक शान्ति प्राप्त होती है साथ ही संत जोध सिंह जी महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।


अस्पताल चिकित्सा निदेशक डा. अजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से खून में आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है। एक यूनिट रक्त को 3 अलग-अलग भागों में विभाजित किया जाता है, जो अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित लोगों को दिया जा सकता है। एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। हमें रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्था द्वारा साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और इस कड़ी में यह 19वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है। इस पुनीत यज्ञ में 72 लोगों ने स्वैच्छित रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
इस मौके पर वी.डी.नौटियाल, राजकुमार, डा. इंदू शर्मा, संदीप चौधरी, अमन रंधावा(परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड सैंटर), अनिल किंगर, कुलदीप सिंह(दीप्पा जी), करमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, गुरदीप सिंह, दविंदर सिंह भट्टी, भारी संख्या में श्रद्धालु एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *