8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान – Jan Jan Tak
  • Thu. Oct 8th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

ByJan Jan Tak

Oct 7, 2026
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस

देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। विशेष अभियान के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *