डीएम ने गणना प्रपत्रों के संकलन में तेजी और डिजिटाइजेशन प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश – Jan Jan Tak
  • Wed. Jun 17th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

डीएम ने गणना प्रपत्रों के संकलन में तेजी और डिजिटाइजेशन प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश

ByJan Jan Tak

Jun 17, 2026
डीएम ने गणना प्रपत्रों के संकलन में तेजी और डिजिटाइजेशन प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश

पौड़ी-  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ ही उनके समयबद्ध संकलन एवं डिजिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने प्रत्येक तीन दिन के अंतराल पर बीएलओ के साथ बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को विधानसभा क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन सूचना प्रतिदिन प्रातः 10 बजे तथा सायं 8 बजे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों की नियमित एवं प्रभावी निगरानी की जा सके।

उन्होंने सभी ईआरओ को मॉनिटरिंग के लिए आवश्यक प्रारूप तथा प्रपत्रों के संग्रहण की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ के साथ तत्काल बैठक आयोजित कर भौतिक रुप से संकलन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह, समस्त ईआरओ, एईआरओ, सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी हेमन्त काला सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *