पौड़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण – Jan Jan Tak
  • Wed. May 27th, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

पौड़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

ByJan Jan Tak

May 27, 2026
पौड़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण


Ad 6

मतदाताओं की सहायता हेतु सहायता केंद्र सक्रिय

पौड़ी- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला संपर्क केंद्र, सहायता केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कार्मिकों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कार्यक्रम की समय-सीमा, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को गणना एवं नामावली प्रपत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन भरने तथा जमा करने में सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण अभिलेखों से खोज एवं जोड़ने की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा प्रवासी मतदाताओं को उनके वर्तमान और पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की पहचान कर सही स्थान पर पंजीकरण में सहयोग किया जा रहा है। साथ ही सहायता केंद्रों के माध्यम से निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप की जानकारी भी मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही है।

इस अवसर पर जिला संपर्क केंद्र-1950 एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजेश कोहली, मदन सेमवाल, राजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *