सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया जी की जयंती – Jan Jan Tak
  • Thu. May 21st, 2026

Jan Jan Tak

Jan Jan Tak

सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया जी की जयंती

Byjan_jantak

May 20, 2026

दिनांक 3 मई 2026, दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे भारत के संयुक्त पंजाब के महान जांबाज़ महाराजा सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया जी की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस शुभ अवसर पर भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस संस्था द्वारा पिछले 10 सालों में लगभग 5 लाख लोगों की मदद की जा चुकी है इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम समय-समय पर संस्था के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में निरंतर सहयोग करता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *